Murder of Tea Seller

धार में पानी भरने को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या

धार। पानी भरने पर हुए विवाद के दौरान एक युवक की हत्या की गई है। दरअसल मामला धार जिले का है जहां पानी भरने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की हत्या कर दी गई जबकि परिजन गंभीर रूप से घायल होना बताए जा रहे हैं। बता दें कि धार के मगजपुरा रोड स्थित महाजन हाॅस्पिटल के सामने, रोहित नामक युवक अपने माता पिता के साथ चाय की दुकान चलाते है, जहां रोहित महाजन हाॅस्पिटल में पानी भरने गया तभी वहां मौजूद महिला कर्मचारी से पानी भरने को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद महिला कर्मचारी के पति ने रोहित पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस घटना में जहां युवक रोहित की घटनास्थल पर ही मौत चुकी है तो वहीं मृतक के माता पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

DOWNLOAD

 

Back To Top