दसई में माता-पिता की पूजन समारोह आयोजित

Dasai dhar

धार। जिले के दसई में माता पिता का पूजन समारोह आयोजित करते हुए सनातन परम्परा को आगे बढ़ाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को भी सनातन धर्म एवं परम्पराओं से रूबरू कराना रहा। बता दें कि हिंदु संगठन से जुड़े रामाजी भाई के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ जिस मौके पर सत्संग और भंडारे का भी आयोजन भी किया गया। आयोजन में क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता निभाकर धर्म की परम्परा को आगे बढ़ाना में अपना योगदान दिया।

  • धार जिले के दसई में हुआ आयोजन
  • सनातन परम्पराओं को आगे बढ़ाया गया
  • क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता निभाई