Patwari Took Bribe

10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी

धार। जिले के राजगढ़ में लोकायुक्त टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है जिसके बाद पटवारी को राजगढ़ पुलिस थाने लाकर आगे की कार्यवाही की गई।

जानकारी के मुताबिक दलपुरा हल्के के पटवारी नारायण पाटीदार को राजगढ़ स्थित कृषि मंडी के समीप निवास पर लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा हैं। बताया गया कि राकेश परवार नामक ग्रामीण से बंटवारा नामंत्रण के एवज में 24 हजार रूपये की मांग की थी।

Back To Top