पीथमपुर पुलिस ने ऑटो से जब्त की अवैध शराब

Pithampur police

धार। जिले के पीथमपुर में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एकता नगर निवासी रिक्शा चालक पीथमपुर से इंदौर की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने ऑटो को रोककर जांच की तो ऑटो में 10 पेटी अवैध शराब रखी पाई गई। हालांकि पुलिस ने अवैध शराब जब्त करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पीथमपुर से इंदौर की ओर जा रहा था ऑटो
  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
  • आॅटो से तकरीबन 10 पेटी अवैध शराब जब्त