पीथमपुर प्रेस क्लब ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Press Club Pithampur

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर प्रेसक्लब द्वारा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। क्लब अध्यक्ष कैलश सागर ने पत्रकारों की मौजूदगी में शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं केन्द्र की सरकार से हमले का करारा जबाव देने की मांग की है।