Khandwa Village Dhar

महिला के पैर काटकर चुरा ले गए चांदी के कड़े

पीथमपुर। धार जिले के ग्राम खंडवा में एक वृद्ध महिला के पैर काटकर चोरों ने चांदी के कड़े चुराने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीथमपुर अंतर्गत सागोर थाना के ग्राम खंडवा में रहने वालीं कौशल्या बाई के साथ यह दुखद घटना हुई है जिसके बाद महिला की मृत्यु हो चुकी है।

घटना की सूचना मिलते ही धार एसपी सहित सागोर पुलिस तथा एफएसएल टीम मौके पर पहुंची जिन्होने घटनास्थल का मौका मुआयाना किया। धार एसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अपने घर में सो रहीं वृद्ध के पैर कोटकर चांदी के कड़े चुराए गए हैं जिसके बाद शव को पीएम के लिए महू अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

Back To Top