dhar crime news

अमझेरा मर्डर केस का खुलासा, हत्या के बाद पेड़ पर लटकाया था शव

धार। जिले की अमझेरा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि अमझेरा थाना अंतर्गत एक खेत के पेड़ पर पुलिस को शव लटका मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच करने के बाद हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, जिसकी पूरी जानकारी पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।

एसपी आदित्यप्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते ससुराल वालों ने की अंतर सिंह नामक व्यक्ति की हत्या की थी और फिर शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था। वहीं इस मामले का खुलासा करने में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन में एएसपी देवेंद्र पाटीदार, सरदारपुर एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री, अमझेरा थाना प्रभारी रतनलाल मीणा सहित दसई चैकी प्रभारी कीर्ति तोमर की अहम भूमिका रही।

Back To Top