TRUBA काॅलेज के युवा पहुंचे ग्राम परवलिया, कोरोना को लेकर किया जागरूक

TRUBA college students

भोपाल। TRUBA संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम परवलिया सानी में कोरोना वायरस की जागरूकता को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय सेवा योजना के इस शिविर में लगभग 45 विद्यार्थी शामिल हुए, जिन्होने ग्रामीणों वर्ग के लोगो को कोरोना वासरस के संक्रमण से रोकथाम की जागरूकता फैलाते हुए मास्क भी वितरित किए।

https://youtu.be/T18GIa4nC64

इस दौरान युवाओं ने आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता की जागरूकता को लेकर साफ सफाई भी की तथा लोगों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने की सलाह दी। इस शिविर में डायरेक्टर राजीव आर्य, कार्यकम इंचार्ज जीतेन्द्र मिश्रा, संस्थान के फैकल्टी, छात्र अध्यक्ष विपुल दुबे सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।