Badnawar| बदनावर : धार जिले की बदनावर विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखे घोषित होने के बाद से ही लोगों के बीच टिकट के उम्मीदवारों के नाम की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। हाल ही में सपाक्स पार्टी से भी उम्मीदवार की चर्चा लोगों की जुबान पर है लेकिन अभी कोई भी उम्मीदवार बदनावर विधानसभा से सामने नहीं आया है। सबसे पहले अपने प्रत्याशी घोषित करने वाली आम आदमी पार्टी ने बदनावर विधानसभा से शैलेंद्र शर्मा को टिकट दिया है। वहीं उम्मीदवारों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान विधायक भंवर सिंह शेखावत, मनोज सोमानी, राजेश अग्रवाल, महेन्द्र चाचुबना, प्रहलाद सिंह सोलंकी, खेमराज पाटीदार और धुवनारायण सिंह टिकट के लिए दाबेदारी कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी से कांग्रेस से पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह, मनीष बोकडिया और जीपी सिंह दाबेदारी कर रहे हैं।
Related Posts
सरदारपुर पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी, चालक फरार
सरदारपुर। धार जिले की सरदारपुर पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर एक वाहन को रोककर तलाशी ली जिसमें बीयर की लगभग…
कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल, धार बीजेपी नेता ने पोस्टर लगवाकर कसा तंज
Dhar, 30 सितंबर – JNU में नारेबाजी के दौरान चर्चा में आए कन्हैया कुमार (kanhaiya kumar) के कांग्रेस (congress) में…
भाटखेड़ी पहुंचकर प्रशासनिक अमले ने मतदाताओं का सत्यापन किया
प्रशासनिक अमले ने पहुंचकर मतदाताओं के सत्यापन किया धार जिले के पीथमपुर के ग्राम भाटखेड़ी पहुंचा प्रशासनिक अमला कांग्रेस कार्यकर्ताओं…
