Dindori Corona Case

डिंडौरी में पहला कोरोना केस, करंजिया क्षेत्र हुआ सील

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में पहला कोरोना पॉजिटिव केस मिला है जिसके बाद अब डिंडौरी जिला कोरोना की केटगिरी में ग्रीन जोन से ओरेंज जोन में आ गया है। वहीं कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि डिंडौरी एएसपी शिव कुमार सिंह द्वारा की गई।

जानकारी के मुताबिक डिंडौरी के करंजिया स्थित इंदिरा नगर निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है जिसके बाद पेरे क्षेत्र को प्रशासन द्वार सील कर सुरक्षा के एतिहात बरते गए जबकि मरीज को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। हालांकि मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए क्वरंटीन किया गया है।

Back To Top