चांचौड़ा। ऋषि मुनियों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध गुना जिले के चाचौड़ा में भगवान नरसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। बता दें कि नगर के तालाब के नीचे भगवान नरसिंह का प्राचीन मंदिर है जिसकी देखरेख चौधरी परिवार द्वारा की जाती है। जयंती के अवसर पर मंदिर को विशेष साज सज्जा के साथ सजाया गया जिसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा 56 भोग भगवान को लगाए गए।
