पेयजल समस्या को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Water Scarcity

अनूपपुर। जिले के कोतमा के ग्राम डोला में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। डोला ग्राम में कुल पांच टैंकर पानी सप्लाय के लिए उपलब्ध कराए गए थे लेकिन वर्तमान में कुल 2 टैंकर ही पानी सप्लाय कर रहे है जिससे पानी की पूर्ती नहीं हो पा रही है।

हालांकि कोतमा एसडीएम ने कॉलिरी प्रबंधन और ग्राम पंचायत डोला के सचिव से संज्ञान लिया और जल्द से जल्द पानी की पूर्ति करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए।