आचार संहिता के कारण आजम खान को काले झंडे नहीं दिखा सके हिंदू संगठन

Vidisha Hindu

विदिशा। यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान को काले झंडे दिखाने के लिए स्वामी विवेकानंद चौराहा पर एकत्रित हुए हिंदुओं को आचार संहिता का हवाला देकर प्रदर्शन करने से रोक दिया गया।

हिंदू संगठन से सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विगत 40 दिनों पूर्व आजम खान, पूर्व राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम के निधन के बाद उन्हे अंतिम विदाई देने पहुंचे थे जहां मीडिया से रूबरू होकर आजम खान ने वालिद की मृत्यु में आने का बयान दिया गया था। इस बयान पर विदिशा के हिंदु संगठन द्वारा विरोध किया गया और 18 मई को आजम खान के विदिशा आगमन की जानकारी मिलने पर काले झंडे दिखाने की योजना बनाई।

जानकारी दी गई कि प्रशासन से शाम 5 से 8 बजे तक प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गई थी लेकिन 6 बजे विदिशा एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर अनुमति निरस्त करने की जानकारी दी जिसके कारण आजम खान को काले झंडे नहीं दिखाए गए।