राजस्थान से गुना के उमरथाना बॉर्डर पहुंचे मजदूर, घर के लिए रवाना

umarthan border guna

चांचौड़ा। गुना जिला प्रशासन अधिकारियों ने राजस्थान सीमा पर पहुंचकर सीमा पार से आ रहे मजदूरों की जानकारी लेते हुए मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाॅकडाउन के दौरान दूसरे राज्य में फसे मजदूरों को उनके गृह गांव पहुंचाया जा रहा है जिसके तहत राजस्थान से लाए गए मजदूरों का गुना के चाचौड़ा तहसील अतंर्गत उमरथाना बॉर्डर पर मेडिकल टेस्ट कराया गया, वहीं इसके बाद सभी मजदूरों को अलग-अलग बस के माध्यम से घर के लिए रवाना किया गया।