ग्वालियर। चर्मरोग में ल्यूकोडर्मा एक बीमारी है जिसमें शरीर की स्किन सफेद होने लगती है लेकिन समाज में इस बीमारी को लेकर फैले कई प्रकार के भ्रम को दूर करने के लिए ग्वालियर में डर्मेटोलॉजी यूनियन ने एक सेमीनार आयोजित किया जिसमें शहर के डर्मेटोलॉजिस्ट के साथ दिल्ली से भी डाॅक्टर पहुंचे।
दिल्ली के गंगा राम अस्पताल से पहुंचे डाॅ सुमित गुप्ता ने बताया कि यह बीमारी छूने से नही फैलती है। बताया गया किस इस बीमारी को लेकर समाज में कई प्रकार की भ्रांतिया है इसलिए लोगो को जागरूक होना जरूरी है। जानकारी दी गई कि सह जीवन शैली तथा खान पान में सुधार कर इस रोग से बचा जा सकता है। हालांकि इस रोग से पीड़ित लोगों के साथ मिलाजुला व्यवहार करने की अपील की।
