ग्वालियर। जिले की डबरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि डबरा पुलिस ने डकैती की योजना को विफल करते हुए 6 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं, वहीं पूछताछ के दौरान लगभग 14 चोरियों के खुलासने भी किए गए है, जिसकी जानकारी ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने प्रेसवार्ता करते हुए दी।
- ग्वालियर की डबरा पुलिस को बड़ी सफलता
- 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- 14 चोरियों का खुलासा भी हुआ
- पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने की प्रेसवार्ता
दरअसल डबरा पुलिस ने एक नहर के पास से डकैती डालने के लिए एकत्रित हुए 6 बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 3 कट्टा, जिंदा कारतूस समेत औजार और मिर्च पाउडर बरामद किया। वहीं आरोपियों से पूछताछ के दौरान लगभग 14 चोरियों का खुलासा भी किया जा सका।
