एजी ऑफिस पुल के नीचे रेल लाइन पर मिला शव

AG Office Railway Bridge Gwalior

ग्वालियर। एजी ऑफिसपुल के नीचे रेलवे लाइन पर संदिग्द्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद हुआ है जिसकी सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान परमानंद तिलवानी के रूप में हुई है जो कि जीवाजी यूनिवर्सिटी में लैब असिस्टेंट के पद पर पदस्थत थे।

बता दें कि एक ओर व्यक्ति द्वारा ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है तो वहीं दूसरी ओर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा जांच के बाद सही स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।