ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग

Gwalior Jayarogya hospital

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल के थर्ड फ्लोर पर शनिवार की दोपहर भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में आग लगी वहां कोरोना पाॅजिटिव करीब दस मरीज भी भर्ती थे जिन्हे तत्काल शिफ्ट करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया गया।

  • आईसीयू वार्ड में भर्ती थे कोरोना पाॅजिटिव मरीज
  • अस्पताल के थर्ड फ्लोर पर बना है आईसीयू वार्ड
  • वार्ड से मरीजों को तत्काल शिफ्ट किया गया
  • आग पर काबू पाया गया, सभी मरीज सुरक्षित

बताया जा रहा है कि अस्पताल के थर्ड फ्लोर पर बने आइसीयू वार्ड में अचानक आग लगी जिसका कारण शाॅट सर्किट बताया जा रहा है, वहीं स्टाफ ने धुआं उठता देख तत्काल सिक्युरिटी स्टाफ और दमकल को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग्जनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।