पत्नी की हत्या का आरोपी पति फरार, पांच हजार का इनाम घोषित

Janakganj Murder Case

ग्वालियर। पत्नी की हत्या के आरोपी पति पर ग्वालियर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। दरअसल विगत 29 मई 2016 को दतिया की रहने वाली पूनम राठौर को मायके में पति अरविंद राठौर द्वारा गोली मार हत्या करने का आरोप है जिसके बाद ग्वालियर के थाना जनक गंज में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जानकारी दी गई कि ग्वालियर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी अरविंद राठौर पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया हैै।