Gwalior – मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर पहुंचकर रोड शो किया। बता दें कि सबसे पहले मंत्री तोमर ने माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के समक्ष फूलअर्पित किए जिसके पश्चात अचलेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चनाकी। मं त्री का रोड शो स्टेशन से प्रारंभ हुआ जिसमें कांग्रेस कमेटी महामंत्री सुनील शर्मा, शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, चंद्रमोहन नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। VIDEO
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में रोडशो किया

