ग्वालियर। फूलबाग में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसके पहले चरण में लगभग 5 हजार 243 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए जाने की जानकारी मिली है। बता दें कि नवागत कार्यकर्ताओं की सूची ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को कार्यक्रम के दौरान सौंपी।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी के सदस्यता ग्रहण समारोह पर जमकर राजनीति गरमाई हुई है कांग्रेस पार्टी सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के सम्मेलन का विरोध किया। ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी द्बारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अनुमति निरस्त कराने एवं सदयस्ता अभियान के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा।
वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध में जमकर नारेबाजी की। राजघराने में शायद ही पहला ऐसा मौका होगा जब बड़े स्तर पर ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध हुआ है। कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिराज सिंधिया के ग्वालियर दौरे पर पहुंचने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया।
आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष मनीष तोमर ने बताया गणेश उत्सव पर्व और मुहरर्रम के लिए शासन प्रशासन द्वारा सख्त नियम अपनाए गए हैं और इसके अलावा राजनीतिक पार्टियां बड़े बड़े कार्यक्रम कर रहे हैं। बताया गया कि उपचुनाव में सीटें निकालकर सत्ता हथियाने के लिए भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More