Indore Ram Navami Accident : इंदौर के मंदिर में हादसा, 16 लोगों की मौत और अभी भी कई लापता

16 people died in Indore temple accident on ram navami

इंदौर में रामनवमी के दिन एक मंदिर में बड़ा हादसा हुआ जिसमें रात करीब 11 बजे तक 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है. बता दें कि मंदिर में पानी से आधी भरी एक पुरानी बावड़ी को ढकर उपर से निर्माण कराया गया था. वहीं रामनवमी के दिन बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने पर दीवार पर वजन पड़ते ही वो धंस गई. घटना की जनकारी लगते ही मौके पर देर शाम सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपने बचाव दल को रेस्क्यू में शामिल कराया गया. हालांकि रात करीब 11 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है जिसमें अभी भी करीब 20 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं.

Also Read : इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, कुंए में गिरे दर्जनों लोग