Adhivakta Sangh Depalpur

पुलिस और वीकल के खिलाफ देपालपुर वकील संघ ने सौंपा ज्ञापन

देपालपुर। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन के प्रभार जिले इंदौर में पुलिस वालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं जिस मामले में अब एसडीओपी देपालपुर ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल देपालपुर में एक वकील के खिलाफ पूरा वकील संघ मैदान में आ चुका है जिसका मुख्य कारण देपालपुर के वकील चिंतामन बाथम द्वारा देपालपुर, गौतमपुरा व बेटमा थाने के पुलिसवालों के साथ मिलीभगत कर सभी केस अपने पास बुलाने का आरोप है जिसके चलते वकील संघ ने बैठक कर वकील चिंतामन बाथम और पुलिसकर्मियों के खिलाफ देपालपुर एसडीओपी रामकुमार रॉय को लिखित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इन सभी के बाद देपालपुर एसडीओपी ने शिकायत मिली है जिसकी जांच की जाएगी। यदि कोई अधिकारी कर्मचारी इस तरह का काम कर रहा है यह गलत है जिसका संज्ञान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को दिया जाएगा।

DOWNLOAD

https://drive.google.com/uc?authuser=0&id=1fFW65kSJPAfzVOiRPk-BIlRUuLfVrBMY&export=download

Back To Top