WATCH: इंदौर एक बार फिर भारत का सबसे स्वच्छ शहर, राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश दूसरा

Swachh Survekshan Awards 2023 Indore, Surat cleanest cities in India

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अवॉर्ड वितरित किए जिसके तहत मध्यप्रदेश को सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में दूसरा पुरस्कार तो वहीं इंदौर शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहला स्थाना प्राप्त हुआ. नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की इस बड़ी उपलब्धी पर पुरस्कार लेने सीएम मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय सहित इंदौर मेयर और निगम कमिश्नर मौजूद रहे. बता दें कि सबसे स्वच्छ शहर में इस बार इंदौर के साथ सूरत को भी पहला पुरस्कार दिया गया है.