Bhagwa Yatra Indore

इंदौर में गुड़ी पड़वा पर कलश-भगवा यात्रा निकाली गई

इंदौर। जिले में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा परंपरागत तरीके से कलश यात्रा, भगवा यात्रा के रूप में निकाली गई। जानकारी के मुताबिक यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में मातृशक्ति हाथों में गुड़ी और कलश लेकर शामिल हुईं साथ ही युवाजन हाथ में भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। बता दें कि यह यात्रा वीर सावरकर मार्केट राजवाड़ा से प्रारंभ होकर राजबाड़ा अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात मुख्य मार्ग से निकाली गई। वहीं यात्रा के पश्चात प्रसादी वितरित भी की गई।

Back To Top