देपालपुर। इंदौर जिले की जनपद पंचायत देपालपुर अंतर्गत ग्राम जमगोदा के ग्रामीणों ने गुडर ग्राम के सरपंच सचिव द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा दिए गए रूपयों को निकालकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में कई ऐसे हितग्राही भी है जिनके शौचालय ओडीएफ के नाम पर बनवा दिए गए लेकिन उन्हें शासन द्वारा निर्धारित राशि नहीं मिली। इस प्रकार रोजगार गारंटी में बनाई गई एक सड़क में भ्रष्टाचार होने की बात भी सामने आई है।
ग्रामीण ने बताया कि जिला कलेक्टर से शिकायत करने के बाद जांच दल ने गांव पहुंचकर जांच की जिससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं है क्योंकि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत की एक टीम ने गांव पहुंचकर जांच की, जिसके तहत शौचायल, सीसी रोड देखा जिसकी रिपोर्ट कार्यालय अधिकारी को सौंपी जाएगी। हालांकि जांच अधिकारी ने बताया कि सरपंच सचिव के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायतें मिली है।
