Depalpur Lockdown

देपालपुर लाॅकडाउन, प्रशासनिक अमले ने निकाला फ्लैग मार्च

देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के तहत पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला जिसमें एसडीएम प्रतुलचन्द्र सिन्हा, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, तहसीलदार बजरंग बहादुरसिंह, नगर परिषद सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस ने पुलिस बल मौजूद रहे।

देपालपुर एसडीएम प्रतुलचन्द्र सिन्हा ने बताया कि लोगों के हित में लाॅकडाउन है, वहीं लोगों को घरों में ही रहना चाहिए लेकिन आसामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि सब्जी, किराना तथा दूध विक्रेताओं के लिए समय निर्धारित किया गया है।

Back To Top