Depalpur BJP

देपालपुर बीजेपी का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

इंदौर। जिले के देपालपुर में भारतीय जनता पार्टी एवं संस्था निर्भय द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक मनोज पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर एवं इंदौर महानगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। मीडिया से रूबरू हुए सांसद शंकर लालवानी ने केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए अहम फैसलों को गिनाते हुए कांग्रेस एवं कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा।

  • सांसद शंकर लालवानी सहित स्थानीय नेता रहे मौजूद
  • बीजेपी एवं संस्था निर्भय द्वारा आयोजन
  • केेन्द्र सरकार के अहम फैसलों को गिनाया
  • भ्रष्टाचार के सवाल पर कमलनाथ को घेरा
Back To Top