दादा निर्भयसिंह पटेल की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई

dada nirbhay singh patel

इंदौर जिले के देपालपुर में दादा निर्भयसिंह पटेल की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें शामिल हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर ने बताया कि दादा निर्भयसिंह एक विचारधारक थे और वह कार्यकर्ता के सुखदुख में हमेशा खड़े रहते थे… बताया गया कि आज जो संगठन खड़ा है, उसमें दादा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उन्होंने घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को खड़ा किया… वहीं कार्यक्रम के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों का शील्ड देकर सम्मान भी किया…

कार्यक्रम को पुर्व आईपीसी बैंक संचालक अंतरसिंह मौर्य, भाजपा जिला महामंत्री चिन्टू वर्मा ने संबोधित किया। अतिथि स्वागत मंडल भाजपा प्रभारी सत्यनारायण पटेल, मंडल अध्यक्ष देवकरण दरबार, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल कटेसरिया, ईश्वरीय प्रकाश शर्मा, जीतू माली, विकास पांचाल आदि ने किया। इस दौरान कोरोनाकाल में वॉरियर के रूप में काम करने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों का शाल श्रीफल, शील्ड देकर संस्था निर्भय द्वारा सम्मान किया गया। संचालन सांसद प्रतिनिधि अजय आहूजा ने किया