प्रमुख सचिव ने देपालपुर सीएमओ के कार्य की सराहना की

Depalpur Swachh Bharat Mission

देपालपुर। नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने इंदौर जिले के देपालपुर नगर परिषद सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस को चिट्ठी लिखकर उनके कार्यों की सराहना की है। बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देपालपुर नगर परिषद ने ओडीएफ में डबल प्लस का प्रमाणीकरण प्राप्त किया है जिसको लेकर प्रमुख सचिव ने देपालपुर सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस को पत्र लिखकर बधाई दी। वहीं प्रमुख सचिव ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में देपालपुर नगर परिषद को 5 स्टार रेटिंग लाने के लिए शुभकामनाएं दीं।