Depalpur corona suspect

देपालपुर में हाॅस्पिटल नर्स कोरोना संदिग्ध, होम क्वारंटीन

देपालपुर। इंदौर जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिसके बाद अब आस पास के नगर में भी खतरा बना हुआ है। इंदौर जिले के देपालपुर में सरकारी अस्पताल की एक नर्स को कोरोना संदिग्ध तौर पर क्वारंटीन किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह नर्स एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आना बताई जा रही है जिस खबर की पुष्टि बीएमओ डॉ. चंद्रकला पंचोली द्वारा की गई। बताया गया कि नर्स के कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद तत्काल मेडिकल टेस्ट कराते हुए संपर्क में आए लोगों सहित होम क्वारंटीन किया गया है जबकि पूरे आसपताल को सैनिटाइज भी कराया गया।

Back To Top