MLA Vishal Patel

देपालपुर में कोरोना वाॅरियर्स से मिले विधायक विशाल पटेल

देपालपुर। विधायक विशाल पटेल ने लाॅकडाउन के दौरान नगर भ्रमण के दौरान बैंकों में ड्यूटी कर रहे नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर हालचाल जाना। विधायक पटेल ने प्रत्येक सदस्य से मुलाकात व चर्चा के दौरान बताया कि नगर में बैंकों तथा सोसायटी सहित कई जगहों पर नगर सुरक्षा समिति के सदस्य मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं जिनका उत्सावर्धन करने मिलकर चर्चा की गई।

इस अवसर मौके पर नगर सुरक्षा समिति के थाना संयोजक रमेश चंद राठौड़, देपालपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दिलीप यादव, संदीप सेन, नवीन राठौर, विशाल चांदना, अजय जैन भी मौजूद रहे।

Back To Top