kishanganj mhow

पिता ने शराबी बेटे को उतारा मौत के घाट

महू। इंदौर जिले में एक पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया जिसकी मुख्य वजह बेटे के शराब का आदि होना सामने आई है। दरअसल मामला किशनगंज के कालिंदी विहार का है जहां संतोष नामक व्यक्ति का पुलिस को शव मिला था जिसकी हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की थी।

  • हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • किशनगंज के कालिंदी विहार का मामला

पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पिता राजेश को गिरफ्तार किया है। हालांकि मृतक द्वारा शराब के नशे में परिजनों को परेशान करने सहित विवाद करने के कारण ही हत्या किया जाना मुख्य वजह सामने आई है।

Back To Top