Deplapur Police

देपालपुर पुलिस पर लगा तोड़फोड़ और महिला के साथ अभ्रदता करने का आरोप

देपालपुर। इंदौर जिले की देपालपुर पुलिस पर एक दूध कारोबारी के घर पर ईट व डंडो से हमला कर तोड़फोड़ करने तथा परिवार की महिला से अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है जिसके बाद परिवारजनों ने इंदौर एसएसपी रूचिवर्धन मिश्रा से मिलकर एक आवदेन सौंपा।

दरअसल देपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरवास में पिछले दिनों गोली कांड हुआ थाऔर मामले  में देपालपुर पुलिस ने लगभग तीन आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया था। वहीं यह आरोपी दूधकारोबारी के रिश्तेदार है जिनकी तलाश में 5 मार्च की देर रात पुलिस दूध कारोबारी के घर पहुंची थी।

हालांकि इस मामले में इंदौ SSP रूचिवर्धन मिश्रा ने बताया कि ASP को जांच के लिए मामला सौंपा गया है और जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

Back To Top