देपालपुर। सरकार के निर्देश पर इंदौर जिले की देपालपुर कृषि उपज मंडी में नीलामी के पहले दिन ही मंडी प्रशासन लाचार नजर आया जहां इस दौरान नीलामी में धांधली की बात भी सामने आई है। जानकारी के मुतबिक नीलामी के दौरान देपालपुर नगर सहित आसपास के व्यापारियों को, कारोबार बंद कर मंडी में सोयाबीन खरीदी के लिए आने का नियम बनाया गया था लेकिन मंडी में आई कई किसानों की गाड़ियां व्यापारियों की दुकानों पर खड़ी नजर आईं।
कृषि मंडी सहायक उपनिरीक्षक गजराज सोलंकी ने बताया कि किसानों के लिए पानी तथा टोकन से भोजन की व्यवस्था की गई है, जबकि रात्रि के समय चोरी की समस्या पर चौकीदार लगाया गया है। हालांकि इन सबसे परे मंडी प्रशासन ने बताया कि देपालपुर क्षेत्र का कोई भी व्यापारी घर या दुकान पर सोयाबीन की खरीदी बिक्री करते पाया गया तो प्रशासन के साथ मिलकर कार्यवाही की जाएगी।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More