MP Sankar Lalwani

नवरात्रि में सांसद शंकर लालवानी ने सौंपा फिक्‍स डिपाॅजिटि सर्टिफिकेट

इंदौर। सांसद शंकर लालवानी ने नवरात्रि के पर्व पर कन्‍या पूजन के साथ ही 9 कन्याओं को उनके भविष्य में सहयोग के लिए फिक्‍स डिपाॅजिट करते हुए सर्टिफिकेट सौंपा है। बता दें कि दुर्गा उत्सव पर कन्या पूजन का आयोजन लोक सांस्‍कृतिक मंच और अमर सेवाश्रम द्वारा आयोजित किया गया।

  • 9 कन्याओं के लिए की गई फिक्‍स डिपाॅजिट
  • लोक सांस्‍कृतिक मंच एवं अमर सेवाश्रम द्वारा आयोजन
  • निरंतर शिक्षा के लिए मदद कर रहे सांसद

जानकारी के मुताबिक सांसद शंकर लालवानी और पूर्व पार्षद कंचन गिदवानी कई वर्षों से बच्चियों की स्‍कूल की फीस भरने और उन्‍हें शिक्षा प्रदान करने में मदद करते आ रहे हैं लेकिन कोरोना काल में एक अनोखी पहल करते हुए बच्चियों के नाम फिक्‍स डिपाॅजिट किया गया।

Back To Top