देपालपुर में हड़ताल पर पटवारी संघ

Indore Depalpur patwari sangh

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर पटवारी संघ द्वारा अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे पटवारियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांगों पर ध्यान देने की अपील की। वहीं मांगे पूरी नहीं होने पर पटवारी संघ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।