Indra Graha Jyoti Yojana

अब 100 यूनिट बिजली बिल पर देने होंगे 100 रूपए, नई योजना लागू

देपालपुर। प्रदेश सरकार ने इंदिरा गृह ज्योति योजना लागू कर दी है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने सरल बिल योजना संबल को बंद कर दिया है जिसके स्थान पर इंदिरा गृह ज्योति योजना लागू की गई है।

इंदौर जिले के देपालपुर मुख्यकार्यपालन यंत्री आरपी सिंह ने बताया कि जिनके पूर्व में संबल योजना में रजिस्ट्रेशन हुए थे अब उन्हे इंदिरा गृह ज्योति योजना में शामिल कर लिया गया है। बताया गया कि देपालपुर के लगभग 24 हजार कनज्यूमर को योजना में शामिल किया गया है जिनका पहले 200 प्रति माह बिजली बिल आता था लेकिन अब अगले माह से उन्हे 100 यूनिट पर 100 रूपए का बिल दिया जाएगा।

Back To Top