देपालपुर। इंदौर संभाग के नगरीय प्रशासन विभाग संयुक्त संचालक अभय राजनगांवकर (Abhay Rajangaonkar) ने देपालपुर पहुंचकर नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया। बता दें कि इस दौरान संयुक्त संचालक ने सरकार की योजनाओं पर क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेते हुए सीएम हेल्पलाइन तथा आकांक्षा पोर्टल पर शिकायतों के निराकरण संबंध में निर्देश दिए।
