अजनोद। इंदौर जिले के ग्राम अजनोद में सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण जन्म मनाया गया। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कथा के दौरान कृष्ण जन्म की लीला का मंचन किया गया जहां कथा पांडाल में मौजूद श्रद्धालु जमकर थिरकते नजर आए और पूरा कथा पांडाल श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। बता दें कि कथा का वाचन पंडित जितेंद्र पाठक द्वारा किया जा रहा है जिसका समापन 25 अगस्त को महाआरती के साथ किया जाएगा।
