Leopard mhow indore

महू के नांदेड में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

महू। इंदौर जिले के महू के रहवासी इलाके में तेंदुआ विचरण करता नजर आया। बता दें कि महू के ग्राम नांदेड़ से जंगली इलाका सटा हुआ है जहां से गर्मी के समय तेंदुआ पानी की तलाश में रहवासी क्षेत्र में आ जाते है, वहीं हाल ही में एक तेंदुआ खेत की मुडेर पर घूमता नजर आया। वहीं खेत पर बनी झोपड़ी से एक ग्रामीण द्वारा इस वीडियो को रिकाॅर्ड कर लिया गया। हालांकि रहवासी क्षेत्र के पास तेंदुए के विचरण की खबर से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Back To Top