Minister Kamleshwar Patel

औचक निरीक्षण करने माचल पहुंचे मंत्री कमलेश्वर पटेल

देपालपुर। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने इंदौर जिले की देपालपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम माचल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया जहां इस दौरान मंत्री ने ग्राम पंचायत कार्यालय का निरिक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने अपने निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव को अनियमितता एवं लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश भी दिए।

जानकारी के मुताबिक पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जब ग्रामीणों से शौचालय, खाद्यान्न, विकलांगता एवं अन्य ग्राम पंचायत के कार्यों की समीक्षा की तो कई अनियमितताएं सामने आई, इसके चलते पंचायत सचिव भगवान सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

DOWNLOAD

Back To Top