देपालपुर। चुनावी आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इंदौर जिले के देपालपुर से कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने भ्रमण कर जन समस्या के निराकरण का प्रयास शुरू कर दिया है। बता दें कि विधायक द्वारा अपने कार्यालय में जनसमस्याओं को सुना जाता है तथा तत्काल ही समस्या निराकरण का प्रयास किया जाता है जबकि दूसरी ओर क्षेत्र में विकास कार्यों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
