bhagwat katha nandotsav

कोदिरया में भागवत कथा के पांचवे दिन नंदोत्सव आयोजित

  • कथा के 5वें दिन नंदोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया

कोदरिया। इंदौर जिले के महू के ग्राम कोदरिया ब्रजधाम आश्रम में श्रीमद भागवत कथा के 5वें दिन नंदोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान छप्पन भोग की आकर्षक झांकी भी सजायी गयी जिसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। कोदरिया सरकार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में 5वें दिन आस-पास के दर्जन भर ग्रामीण भक्त पहुंचे। बता दें कि भागवत कथा प्रतिदिन 12 बजे से 4 बजे तक बृजधाम आश्रम में आयोजित होती जिसमें पंडित जितेन्द्र पाठक द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है वहीं 13 जनवरी को कथा की पूर्णाहुति होगी। VIDEO

Back To Top