deplapur nagar palika

अतिक्रमण पर कार्रवाई, देपालपुर नगर परिषद पर लगा भेदभाव करने का आरोप

देपालपुर। इंदौर जिले की देपालपुर नगर परिषद पर कुछ लोगों द्वारा भेदभाव करने का आरोप लगाया है। दरअसल देपालपुर नगर परिषद द्वारा इन दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है जिसके तहत कई गुमटियों को हटाया गया। वहीं इस कार्रवाई को भाजपा नेता समेत कई सामाजिक संगठन के लोग भेदभाव पूर्ण बता रहे हैं।

समाजसेवी ज्ञानेश सोलंकी ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह पक्षपात पूर्ण है जिसमें कुछ विशेष लोगों के इशारों पर यह कार्रवाइ की गई। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता लखन धाकड़ ने इस कार्रवाई को सोची समझी साजिश बताया।

वहीं इस मामले में नगर परिषद अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह की पक्षपात तौर पर कार्रवाई नहीं की गई है जबकि शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया वहंी जिन लोगों ने निजी भूमि होने की बात कही, उन्हे दस्तावेज प्रस्तुति करने का समय भी दिया गया।

Back To Top