- इंदौर के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित हुआ समारोह
- 44 सप्ताह में जवानों को गहन प्रशिक्षण दिया गया है
इंदौर में सीमा सुरक्षा बल के प्रतिष्ठित सहायक प्रशिक्षण केन्द्र पर एमपी एसएएफ के कुल 150 नवआरक्षक बैच का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। बताया गया कि 44 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान विभिनन हथियारों, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी, आपदा प्रबंधन, पुलिस विषयों जैसे कानून व्यवस्था, पुलिस प्रक्रिया एवं पुलिस व समाज इत्यादि का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
