sahodaya convent depalpur

देपालपुर सहोदय काॅन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

देपालपुर। इंदौर जिले के बडोली होज स्थित सहोदय कान्वेंट स्कूल के वॉलीबॉल तथा कबड्डी खिलाड़ियों ने इंदौर में अपना दम दिखाया। स्कूल प्रिंसिपल मंदा मटाई ने बताया कि लगभग 20 स्कूल के खिलाड़ियों ने वालीबाॅल तथा कबड्डीप्रतियोगिता  में भाग लिया था जिनमें से सहोदय कान्वेंट स्कूल की वालीबाॅल बाॅयज टीम ने पहला स्थान जबकि गल्र्स टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं दूसरीओर कब ड्डी प्रतियोगिता में सहोदय कान्वेंट स्कूल की बाॅयज टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जानकारी के मुताबिक इंदौर के सहोदय समागम काम्प्लेक्स द्वारा वालीबाॅल प्रतियोगित का आयोजन किया गया था जिसमें जीते टीम के खिलाड़ियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

DOWNLOAD

Back To Top