कोदरिया में सात दिवसीय भागवत कथा प्रारंभ

Bhagwat Katha

महू। इंदौर जिले के ग्राम कोदरिया में सात दिवसीय भागवत कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकालकर शुभारंभ किया गया। बता दें कि यह कथा 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित होगी जिसमें पंडित जीतेन्द्र पाठक द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। कलश यात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर शामिल हुई। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं पहले दिन की कथा में आचार्य ने भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला।