Rahat Indori corona positive

मशहूर शायर राहत इंदौरी को हुआ कोरोना

इंदौर। देश और विदेश में मशहूर, शायर राहत इंदौरी (Rahat Indori) की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव (Corona Positive) आई है, जिसके बाद उन्हे ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इसी बात की जानकारी खुद राहत इंदौरी ने अपने ट्वीटर हैंडल से दी है जिसके बाद से ही उनके चाहने वालों की ओर से जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही है।

शायर राहत इंदौरी ने लिखा –

कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ। दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँ । एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी….

Back To Top