देपालपुर शुभारंभ एकेडमी के बच्चों ने दिखाई अपनी कला

Sanskar Academy

देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर स्थित शुभारंभ एकेडमी में शिक्षण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल की क्लास नर्सरी से 7वीं तक के बच्चों ने अपने अपने विषय के पाठों को प्रदर्शित किया। बच्चों ने अपने अपने विषय की जानकारी बहुत ही सरल और रोचक शब्दों के माध्यम से दी जिसे देखकर व सुनकर पालकों को भी आश्चर्य हुआ।

वहीं इस दौरान बच्चों से पूछे गए सवालों का भी सहज भाव से जवाब मिला। बता दें कि कम्युनिकेशन स्किल, पर्यावरण संरक्षक, बौद्धिक विकास आधारित संदेश इस कार्यक्रम का मुख्य विषय रहा।